राहगीरों को छात्राओं ने पिलाया ठंडा शर्बत
पीलीभीत, जून 10 -- पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में माधोटाँडा रोड के समीप रेलवे क्रासिंग पर ठंडे शर्बत का प्याऊ लगाया गया, जिसमें छात्राओं ने राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाया। ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में राहगीरों और सिद्ध बाबा मेला मे जा रहे श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई। प्याऊ का शुभारम्भ महाविद्यालय के कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमन्त जगोता ने शर्बत वितरण कर किया। शर्बत वितरण करने वालों में में छात्रा रासिका भारती, हीराकली, दानिया मिर्जा, शिवि, प्रिया, निकिता वाइन, अनीशा साना, अंशिका क्षत्री, स्नेहा चक्रवर्ती आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- शरबत वितरण कर लोगों को दी राहत यह भी पढ़ें- स्टॉल लगाकर अभ्यर्थियों को वितरित किया शरबत यह भी पढ़ें- राहगीरों को पिलाया शरबत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.