पूर्णिया, जून 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में नकली सवारी गैंग का खौफ बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर दौड़ा रो कुछ टोटो एवं टेम्पू चालक नकली सवारियों को बैठाकर राहगीरों की पॉकेटमारी से लेकर सामानों की चोरी तक करवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को केहाट थाना के जेल चौक के समीप सामने आया था। रूपौली थाना क्षेत्र से बच्चे के इलाज के लिए आए एक युवक की नकली सवारी गैंग ने पॉकेटमारी कर ली थी। ऐसे ही कुछ मामले में पहले भी शहर में सामने आते रहे हैं। घटनाएं अधिकतर बस स्टैण्ड से लाइन बाजार के बीच घट रही हैं। विभिन्न रूटों पर चलने वाली टोटो एवं ऑटो पर पहले से कुछ उचक्के यात्री के तौर पर सवार रहते हैं।

घटनाओं का तरीका उनके टारगेट में खासकर ग्रामीण इलाके के सवारी रहते हैं। जैसे ही कोई अन्य यात्री इसमें बैठते हैं कि उन्हें वे टारगेट कर लेते ...