राहगीरों के लिए स्थापित हुआ नि:शुल्क प्याऊ
जौनपुर, मई 7 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। गर्मी और तपिश के बीच गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की ओर से बुधवार को नगर में अलग अलग स्थानों पर नि:शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। स्टॉल लगाकर राहगीरों और मजदूरों समेत अन्य जरूरतमंद लोगों को ठंडा और स्वच्छ जल पिलाया गया। संस्था की ओर से गर्मी के महीने अलग अलग बाजारों में लोगों को स्वच्छ और ठंडा पानी की व्यवस्था कर मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम का मकसद मुसाफिरों, मजदूरों और राहगीरों को कड़ी धूप में राहत दिलाना और उन्हें पानी की कमी से बचाना है। हर किसी के लिए ठंडे पानी की सुविधा बिल्कुल मुफ्त की गई है। इस पुनीत कार्य में फहद अतारी, फराज अतारी, सद्दाम, शाहआलम समेत अन्य लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.