पलामू, अप्रैल 14 -- पाटन। प्रखंड के सकलदीपा गांव में देवी मंडप के पास राहगीरों के लिए मंगलवार को बैशाखी एवं सतुआन मनाते हुए पनशाला खोला गया। जिला पार्षद संग्राम सिंह, सतोवा के मुखिया अखिलेश पासवान तथा वार्ड सदस्य बेलभद्र पांडेय के संयुक्त सहयोग से पनशाला का शुभारंभ किया गया। संग्राम सिंह ने कहा कि भीषण धूप एवं गर्मी में प्यासे राहगीरों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था पुण्य का काम है। पानी पीने के लिए राहगीरों को भटकना नहीं पड़ेगा। इस स्टेट हाइवे से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में राहगीर आवागमन करते हैं। जिन्हे बड़ी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- रानीगंज बाजार के कोटवा मोड़ पर नि:शुल्क प्याऊ का उद्घाटन यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद ने लोगों को पिलाया सत्तू यह भी पढ़ें- सहरसा: सतुआइन पर ठंडक और परंपरा का संगम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.