बांदा, अप्रैल 27 -- नरैनी, संवाददाता। भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन जहां अलर्ट मोड पर है और लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं, वहीं नगर पंचायत नरैनी में इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। कस्बे के मुख्य चौराहे पर न तो छाया की कोई व्यवस्था है और न ही पेयजल की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राहगीरों के लिए बूंद-बूंद पानी की मोहताजी है। वाटर कूलर खराब हैं तो हैंडपंप व प्याऊ अतिक्रमण के चलते निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हैं। नगर पंचायत ने मुख्य चौराहे पर प्यासे राहगीरों के लिए चार दिन पहले केवल दो घड़ों के सहारे एक निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की थी, लेकिन अतिक्रमणकारियों के चलते वह भी अक्सर ढक जाता है, जिससे लोगों को पानी नहीं मिल पाता। नगर पंचायत ने पिछले वर्ष तीन वाटर फ्रीजर लगवाए थे, अब गायब या बंद हैं। मुख्य चौर...