फरीदाबाद, जून 21 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। गर्मी के मौसम में शहर में जगह-जगह छबीलें लगाई जाती हैं, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि शरबत पीने के बाद लोग प्लास्टिक या कागज के गिलास सड़क पर फेंककर चले जाते हैं, जिससे आसपास गंदगी फैल जाती है। फ्रूट गार्डन के लोगों ने रविवार को रेलवे रोड पर छबील लगाकर राहगीरों को न केवल शरबत पिलाया, बल्कि स्वच्छता की सीख भी दी। स्वयं सेवक राहगीरों को शरबत पिलाने के बाद खाली गिलासों को एक अलग पॉलीबैग में जमा करते जा रहे थे। फ्रूट गार्डन के नव चेतना निस्वार्थ कीर्तन मंडल ने रविवार को छबील लगाई थी। शरबत वितरण के दौरान संगठन से जुड़े स्वयंसेवक राहगीरों को शरबत पिलाने के साथ-साथ उनके हाथों से खाली गिलास लेकर उन्हें एक बड़े पॉलीथीन बैग में एकत्रित करते रहे। विशेष रूप से रमन नामक युवक लगातार लोगों से गिलास लेकर निर्धार...