राहगीरों के लिए की पेयजल की व्यवस्था
रांची, मई 25 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच बेड़ो थाना के समीप सोमवार को राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई। थाना प्रभारी कफील अहमद की पहल पर थाना गेट के पास मटके में ठंडा पानी रखवाया गया, ताकि आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके। मौके पर इंस्पेक्टर उत्तम उपाध्याय और थाना प्रभारी कफील अहमद ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। मटके का पानी प्रतिदिन बदला जाएगा और साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाएगा। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। यह भी पढ़ें- गोड्डा पुलिस ने चांदनी चौक पर लगाया पनशाला, राहगीरों को दी राहत यह भी पढ़ें- राहगीरों को राहत : उतलीबारा पंचायत ने प्रमुख चौकों पर शुरू की प्याऊ सेवा यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का प्रकोप, राहगीरों को बांटा शरबत
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.