गंगापार, अप्रैल 20 -- गर्मी की तपिश बेतहाशा बढ़ी है। ऐसे में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए मिलकर प्याऊ की व्यवस्था कराई है। प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग पर बेलहाबांध गांव के सामने स्थानीय ग्रामीणों व समाजसेवियों द्वारा प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है। जिसके तहत मिट्टी के दो बड़े घड़ों में शीतल जल भरा गया है। शुभारंभ करते हुए समाजसेवी रामजी शुक्ल ने कहा कि धीरे धीरे गर्मी ने अपना प्रचंड रुख अख्तियार करना शुरू कर दी है। ऐसे में हम सभी को बराबर पानी पीते रहना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न रह जाय। यह भी पढ़ें- पथिक की प्यास बुझाना पुण्य कार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...