फतेहपुर, अप्रैल 19 -- फतेहपुर। दोआबा का तापमान 41 डिग्री के पार होने के बावजूद नगर पालिका द्वारा अब तक अस्थाई प्याऊ की व्यवस्था नहीं की जा सकी। वहीं राहगीरों को राहत दिलवाए जाने के लिए लगाए गए वाटर बूथ भी उन्हे मुंह चिढ़ाते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल चार स्थानों पर वाटर बूथ की मोटर खराब हो जाने के कारण वह ठंडा पानी नहीं उगल रहे हैं, नतीजतन राहगीरों को बोतल बंद व पाउच वाले पानी के सहारे प्यास बुझानी पड़ रही है। गर्मी से लोगो को राहत दिलवाए जाने के लिए नगर पालिका द्वारा करीब 30 लाख रुपये की लागत से शहर के पटेल नगर, रेलवे स्टेशन रोड, शनि मंदिर गोपाल नगर, वर्मा तिराहा, ताम्बेश्वर मंदिर के समीप, अटल पार्क, ज्वालागंज, लोधीगंज, नगर पालिका के समीप तथा राधानगर स्थित अंदौली रोड पर वाटर बूथ लगवाए गए हैं। यह भी पढ़ें- बढ़ी परेशानी: भीषण गर्मी में बस स्टैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.