राहगीरों और मजदूरों के लिए वरदान बनी 'चलित अमृत धारा'
जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर। लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी से जूझ रहे जमशेदपुर वासियों के लिए मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी सुरभि शाखा ने एक बड़ी राहत भरी पहल की है. सुरभि शाखा द्वारा 'चलित अमृत धारा' सेवा का भव्य शुभारंभ साकची से किया गया. इस योजना का उद्देश्य शहर के व्यस्त इलाकों में धूप में निकलने वाले लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। इस सेवा के तहत प्रतिदिन गाड़ियां शहर के विभिन्न कोनों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी। यह गाड़ियां विशेष रूप से राहगीरों, दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंदों को निशुल्क ठंडा जल पिलाने का कार्य करेंगी। चिलचिलाती गर्मी में पानी की किल्लत को देखते हुए यह कदम शहरवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.