रामगढ़, मई 24 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ख पंचायत की मुखिया उषा देवी ने रविवार को पंचायत में तीन जगहों पर पेयजल की व्यवस्था कराई है। मुखिया ने गिद्दी ए अस्पताल चौक, गिद्दी हनुमान चौक और डीएवी मोड़ के पास पेयजल की व्यवस्था कराई है। उन्होंने कही भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए उक्त जगहों पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है। जिससे राहगीरों को राहत मिलेगी। मौके पर मुखिया के अलावे स्थानीय लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल ने स्थापित कराया प्याऊ यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल ने स्थापित कराया प्याऊ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...