रास लीला और रुक्मणी विवाह पर झूमते रहे श्रद्धालु
मुरादाबाद, जून 13 -- मानसरोवर कालोनी स्थित कैलाश मानसरोवर शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास गिरिजा भूषण मिश्र ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने शरद पूर्णिमा की रात रास लीला का मनोहारी प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया भगवान ने 12 वर्ष की आयु में गुरु के घर शिक्षा प्राप्त की। मथुरा आकर पिता को राजा बनाया। जरासंध ने बार बार मथुरा पर हमला किया तब कृष्ण ने गुजरात जाकर समुद्र किनारे द्वारिका नगर बनाया और वहीं राज्य किया। उन्होंने रुक्मणी विवाह का प्रसंग मन भावन ढंग से सुनाया तो मंदिर परिसर में जश्न मनाया गया। मिठाईयां बांटी गई। यह भी पढ़ें- कथा में कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनकर झूमे श्रद्धालु मुख्य यजमान मनोज मिगलानी एवं सुमन मिगलानी रहे। खैराती लाल मल्होत्रा, कैलाश मल्होत्रा, एसपी सिंह, अजय सिंह, उर्मिला सिंह, सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.