पटना, फरवरी 28 -- राज्यसभा चुनाव में राजद ने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीते दिनों इसके संकेत भी दे दिए थे। उम्मीदवारों के चयन को लेकर राजद ने रविवार को राज्य और केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड में होने वाली बैठक की अध्यक्षता पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद करेंगे। बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और दल के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। शाम सात बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में राज्यसभा के लिए उम्मीदवार चयन करने पर मंथन होगा। पार्टी नेताओं के अनुसार संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद को अधिकृत कर दिया जाएगा। तेजस्वी का नाम जोरों पर : शनिवार को रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.