रास चुनाव में महागठबंधन की जीत तय : कैलाश यादव
रांची, जून 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और वह दोनों सीटें आसानी से जीतेगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए राजद नेता ने कहा कि संख्या बल न होने के बावजूद उम्मीदवार खड़ा करना अलोकतांत्रिक है और यह धन बल तथा हॉर्स ट्रेडिंग की ओर इशारा करता है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इतिहास हमेशा सेक्युलर वोटों को एकजुट करने और कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ लड़ने का रहा है। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार बनाने में राजद ने बड़ा त्याग किया है। यह भी पढ़ें- झारखंड राज्यसभा चुनाव; कंडिडेट के नाम पर सस्पेंस, क्या NDA कर पाएगा उलटफेर? विधानसभा में राजद के चार विधायक हैं, जिनका योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.