मधुबनी, मार्च 18 -- झंझारपुर। बिहार में राज्यसभा सदस्य चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष बच्चा बाबु कामत के नेतृत्व में मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को बधाई दी गई। अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप ठाकुर, जिला महामंत्री नन्द कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष संदीप दास, विजय शंकर प्रसाद, राघवेन्द्र मिश्र, शतनेश्वर प्रसाद कुशवाहा, राजेश प्रसाद, राम बाबू शर्मा, बिनोद मंडल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एनडीए की इस जीत को विकास और सुशासन की जीत बताते हुए खुशी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर मुहर है। इस दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.