पटना, मार्च 14 -- राज्यसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को महागठबंधन भी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। रविवार को एक बार फिर महागठबंधन के घटक दल के विधायकों का जुटान होगा। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सरकारी आवास दस सर्कुलर या नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड में बैठक होगी। बैठक शाम में होगी जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही राजद, कांग्रेस, आईपीपी व वामदल के विधायक भी बैठक में रहेंगे। बैठक में विधायकों को रास चुनाव में मतदान करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। रविवार को एआईएमआईएम के अख्तरूल ईमान की ओर से दावत-ए-इफ्तार का भी आयोजन किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को खुद एआईएमआईएम नेता ने आमंत्रण दिया था। तेजस्वी इफ्तार में शामिल होने की बात पहले ही कह चुके हैं। इफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.