रामपुर, जनवरी 5 -- ब्लॉक स्वार क्षेत्र के गांव समोदिया के मझरा में बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। गांव में नाली निर्माण न होने और लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे उत्पन्न गंदगी और बदबू से परेशान ग्रामीणों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और जल्द नाला निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य रास्तों पर जलभराव होने से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। जलभराव के कारण आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई गई, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अधिका...