गंगापार, फरवरी 18 -- रास्ते से वाहन हटाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में उभय पक्षों के चार घायल हुए और तहरीर पर दोनों पक्षों के पंद्रह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के बनवारी खास गाँव निवासी गोपाल दुबे ने थाने में तहरीर दी कि वे धनावल से बोलेरो से अपने घर आ रहे थे। मेंहाजागीर गाँव के सामने सड़क पर एक पिकअप खड़ी थी। जब रास्ते से पिकअप हटाने के लिए कहा, तो मेहा जागीर गाँव निवासी नब्बे पुत्र ताज मोहम्मद व इनके चार अज्ञात साथियों ने गालियाँ देते हुए मारपीट शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.