गंगापार, फरवरी 17 -- मांडा, संवाददाता। रास्ते से वाहन हटाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में उभय पक्षों के चार घायल हुए और तहरीर पर दोनों पक्षों के 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के बनवारी खास गाँव निवासी गोपाल दुबे ने थाने में तहरीर दी कि वे धनावल से बोलेरो से मंगलवार को अपने घर आ रहे थे। मेंहाजागीर गांव के सामने सड़क पर एक पिकअप खड़ी थी। जब रास्ते से पिकअप हटाने के लिए कहा, तो मेहाजागीर गांव निवासी नब्बे पुत्र ताज मोहम्मद व इनके चार अज्ञात साथियों ने गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गोपाल दुबे व इनके परिवार के नागेंद्र दुबे को काफी चोटें आईं। दूसरे पक्ष के मानिक चंद्र कोल निवासी मेंहाजागीर ने थाने में तहरीर दी कि उसका बेटा शिवा कोल जा रहा था। रास्ते में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.