समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- सिंघिया। नगर पंचायत के हसनपुर टोला में रास्ते से ट्रैक्टर हटाने क़ो लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष से थाने में आवेदन दिया गया है। एक पक्ष से ग्यारह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सभी घायलों क़ो इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक पक्ष के घायल चिकित्सक डॉ. रजनीश कुमार ने थाने में हत्या के प्रयास संबंधी मामला दर्ज कराया है। जिसमें एक दर्जन लोगों क़ो आरोपित किया है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दूसरे पक्ष के चार आरोपियों पवन यादव, गौरी यादव, सोनू कुमार और राजू कुमार क़ो गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वही दूसरे पक्ष की और से नीतू कुमारी ने दस लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। ...