सोनभद्र, अप्रैल 6 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थानाक्षेत्र के रेहटा में सरकारी रास्ते पर जाने को लेकर हुए एक विवाद में अनपरा पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन के खिलाफ बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में रेहटा निवासी रामदायल पुत्र सागर प्रसाद केशरी ने आरोप लगाया है कि बीते चार अप्रैल की देर शाम लगभग आठ बजे वह अपनी बाइक से पत्नी के साथ पूजा करने जा रहा था कि मार्ग में बबुल यादव पुत्र शुक्ल राम यादव,करूणा यादव पत्नी सुनील यादव और ममता यादव ने गाली-गलौज की और सरकारी रास्ते से जाने को मना किया। जब उनसे कहा कि सरकारी रास्ता है तो लाठी-डंडे से मारापीटा जिसमें उनकी पत्नी आरती देवी को गम्भीर चोटें भी आयी है। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.