अमरोहा, अप्रैल 30 -- कार चालक की लापरवाही से महिला की जान चली गई। कार बैक करते समय रास्ते से गुजर रही महिला, कार व दीवार के बीच आ गई। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक हादसे के बाद कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव पशुआ नंगला में हुआ। बताया जा रहा है कि गांव निवासी 45 वर्षीया मोहनदेई पत्नी रामसरन सैनी घर से कुछ दूरी पर स्थित घेर पर पशुओं को हरा चारा डालने जा रही थी। यह भी पढ़ें- घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत घेर के बराबर में नरेश के घर से गांव का युवक कार बैक कर रहा था। इसी दौरान उसने रास्ते से जा रही मोहनदेई का ख्याल नहीं किया। चालक ने तेज स्पीड में कार बैक की तो...