रास्ते से गाड़ी हटाने पर युवक को पीटा, तीन पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के बछंदामऊ गांव निवासी नजीबउद्दीन का 35 वर्षीय बेटा सरफराज अहमद एक जून की सुबह करीब आठ बजे वह कहीं जा रहा था। रास्ते में गांव के गुलाम गौस अपनी गाड़ी खड़ी करके दुकान पर खड़े थे। सरफराज रास्ते से गाड़ी हटाने लगा तो वह गालियां देने लगे। सरफराज ने विरोध किया तो वह अपने साथियों संग डंडे से उसे पीटने लगे। परिजनों ने घायल को सीएचसी में इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़ित सरफराज की तहरीर पर पुलिस ने गुलाम गौस, मुजल्लम, मुजफ्फर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.