गंगापार, मार्च 5 -- होलागढ़ थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर हरकिशन गांव में होली पर गोली चलने से सनसनी फैल गई। बुधवार दोपहर सड़क पर खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आए उसके भाई को पीटकर घायल कर दिया। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एक युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार को भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी निरीक्षक होलागढ़ समेत पुलिस फोर्स पहुंच कर मामला शांत कराया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है। पीड़ित की तहरीर पर होलागढ़ पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पति समेत सात नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। होलागढ़ थाना क्षेत्र के कस्तूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.