नोएडा, मार्च 14 -- बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव की घटना 13 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के नवादा गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के मुताबिक नवादा गांव में सुमित और नितिन दोनों परिवार के साथ रहते हैं। सुमित के मुताबिक 11 मार्च को उनके पिता और भाई अपनी गाड़ी लेकर जा रहे थे। इसी बीच गांव के मुख्य रास्ते पर नितिन अपनी गाड़ी लेकर खड़ा था। सुमित के पिता ने गाड़ी हटाने के लिए कई बार हॉर्न बजाया लेकिन नितिन ने रास्ते से गाड़ी नहीं हटाई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसे लेकर शनिवार को दोनों पक्षों के परिवार आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.