नोएडा, दिसम्बर 12 -- दादरी, संवाददाता। कस्बे के पुराना कटहेरा रोड पर रास्ते से कार हटाने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के साथ मारपीट गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कटहेरा गांव में विजय भाटी परिवार के साथ रहते हैं। विजय भाटी ने पुलिस को बताया कि वह नौ दिसंबर को अपने परिवार के साथ कार से दादरी बाजार जा रहे थे। जब वह पुराना कटहेरा रोड पर पहुंचे तो सामने से एक गाड़ी आ रही थी। रास्ता छोटा होने की वजह से दोनों की गाड़ियां आमने-सामने हो गईं। इस बीच सामने से आ रही गाड़ी में सवार युवक ने विजय से कार हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने अपने दो साथियों को बुला लिया। इसके बाद तीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.