चित्रकूट, फरवरी 19 -- चित्रकूट। मऊ कस्बे के एकलव्य नगर मैदाना में वर्षों पुरानी रास्ते की समस्या का समाधान गुरुवार को एसडीएम रामऋषि रमन ने कर दिया। उन्होंने लेखपाल और पुलिस बल के साथ मौके में पहुंचकर अवैध कब्जों को हटवाया। इसके साथ ही आवागमन के लिए नया रास्ता खुलवाया गया। एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में उनको बार कई बार लिखित तौर पर शिकायतें मिली थीं। गुरुवार को वह खुद पहुंचे और मौके की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जेसीबी से रास्ते पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। स्थानीय लोगों को अब बड़ी राहत मिली है। लोग इस समस्या को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। सभासद अनिल कुमार ने भी इस समस्या को कई बार अधिकारियों के सामने उठाया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.