अंबेडकर नगर, जनवरी 19 -- अम्बेडकरनगर। सार्वजनिक रास्ते पर दीवाल खड़ी कर अतिक्रमण करने के विरोध में शिवसेना यूबीटी जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। कहा कि भीटी तहसील क्षेत्र सबना तिवारीपुर में दबंगों ने सार्वजनिक रास्ते में दीवार का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमण हटवाने के लिए विगत तीन वर्ष से डीएम व एसडीएम को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन पुलिस की मिलीभगत से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। कहा कि शीघ्र ही अतिक्रमण नहीं हटवाया गया तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंेगे। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार रमेश चन्द्र पांडेय को सौपा गया। धरने में राम निहाल, प्रभात पांडेय, उमेश, कीर्तिवर्धन पांडेय, अजय तिवारी, रितेश कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.