रास्ते में ही हो गई थी घायल की मौत, अस्पताल में चार डॉक्टरों ने देखा
बलिया, जून 26 -- बलिया, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत को लेकर गुरुवार को जिला अस्पताल में हुए बवाल के मामले में सीएमओ ने शुक्रवार को अपना पक्ष रखा। चिकित्सालय में किसी डॉक्टर के नहीं देखने के परिजनों के आरोप का खंडन करते हुए सीएमओ ने दावा किया है कि युवक की मौत रास्ते में ही हो गई थी। इसके बावजूद अस्पताल पहुंचने के बाद कुछ मिनट के अंदर ही चार डॉक्टरों ने परीक्षण किया था।
डॉक्टरों का स्पष्टीकरण मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायन राय के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि माल्देपुर निवासी अविनाश को ई-रिक्शा से सुबह 08.09 बजे जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में तैनात डॉ. मनोज कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि साथ में पहुंचे कुछ लोगों के कहने पर इमरजेंसी में तैनात डॉ. संतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.