अयोध्या, जनवरी 23 -- अयोध्या। नगर कोतवाली के जप्ती वजीरगंज क्षेत्र स्थित अनिल सरस्वती स्कूल के पास एक युवक पर हमलाकर पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित ने प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में राजवीर कसौधन पुत्र स्व.मनोज वैश्य निवासी फतेहगंज निकट रामजानकी मंदिर का कहना है कि वह 18 जनवरी की रात देवकाली बाइपास से अपने मित्र को गाड़ी से लेकर वापस आ रहा था। इसी दौरान लगभग आठ बजे अरहान,रोहन,राशिद अन्सारी तथा सात-आठ लोगों से रोककर मित्र से बातचीत न करने की हिदायत दी. प्रतिवाद करने पर गाली-गलौच करते हुए लात-घूसे व डंडे से हमला बोल दिया। उसका सिर फोड़ दिया और कई जगह चोट आई। पैंट से पर्स समेत चार हजार रुपया व जरूरी कागजात गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.