अलीगढ़, अप्रैल 1 -- इगलास, संवाददाता। इगलास के वार्ड नं 2 के मोहल्ला असावर में पूर्व सभासद पुत्र द्वारा घर के आगे रास्ते में समर लगाए जाने की शिकायत पर मौके पर पहुंची नगर पंचायत टीम ने समर का सामान जब्त कर गृह स्वामी पर पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। बताया गया है कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चौधरी बृजेंद्र कुमार से किसी ने मंगलवार सुबह शिकायत की कि नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 मोहल्ला असावर में स्कूल के सामने जाने वाले रास्ते पर सड़क उखाड़कर समर लगाई जा रही है। सूचना पर तत्काल अधिशासी अधिकारी चौधरी बृजेंद्र कुमार ने मौके पर नगर पंचायत के कर्मचारी को भेजकर समर लगा रहे ठेकेदार का सामान जब्त कर लिया और अपने घर के सामने रास्ते में समर लगवा रहे कृष्ण कुमार पुत्र सुखराम निवासी असावर पर पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.