बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने रास्ते में रोक कर युवती की पिटाई मामले में केस दर्ज किया है। कलवारी थानाक्षेत्र के सेमरा चींगन निवासी अंशिका ने तहरीर देकर बताया है कि बीते 24 फरवरी को अपने कार्यालय जा रही थी। आरोप है कि कार्यालय के पहले ही उन्हें रोककर अपशब्द कहा। ऐसा करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कुछ देर बाद फिर से वापस आकर उनके कार्यालय के बाहर खड़ी स्कूटी को ईंट से मारकर क्षतिग्रस्त कर दी। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आदित्य त्रिपाठी निवासी सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई अनस अख्तर को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...