रास्ते में रोक कर बाइक सवार युवकों को पीटा
रायबरेली, जून 8 -- सतांव संवाददाता। गुरूबख्शगंज थाने की अटौरा बुजुर्ग चौकी के शाहपुर बाजार के पास से निकल रहे बाइक सवार दो युवकों की कुछ लोगों ने रोककर जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मारपीट करने वालों की तलाश में जुट गयी है l क्षेत्र के चिलौला गांव निवासी शिवम (24) वर्ष पुत्र गिरिजा शंकर तिवारी व अमन शुक्ला (23) वर्ष पुत्र राजेन्द्र शुक्ला बाइक से बरउवा गांव किसी काम से गये हुए थे। वहां से काम निपटाकर घर वापस लौट रहे थे। दोनों जैसे ही शाहपुर बाजार से आगे पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो से टक्कर मारने के बाद युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजनों ने दोनो को इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.