सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के तिलगड़िया खुर्द गांव के मोड़ के पास एक व्यक्ति को रोक कर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के परसा पंडित गांव निवासी रोहित सोनी पुत्र हनुमंत सोनी ने तहरीर देकर बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर से डुमरियागंज जा रहा था। अभी वह तिलगड़िया खुर्द गांव के मोड़ पर पहुंचा था कि वहां पहले से मौजूद तिलगड़िया गांव के पिता-पुत्रों ने पुराने मुकदमे की बात को लेकर लाठी-डंडा, लात, मुक्का से मारे पीटे और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। यह भी पढ़ें- आढ़ती और उसके परिवार को जान से मारने की धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.