रास्ते में रोक कर की मारपीट रिपोर्ट दर्ज।
हाथरस, मार्च 26 -- सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कली निवासी श्यामवीर सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते पिता के साथ रास्ते में रोककर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा कि 14 मार्च शाम करीब छह बजे उसके पिता हरिओम सिंह गांव में ही घर की ओर आ रहे थे । रास्ते में गांव के ही लाहौर सिंह ने उनको गालियां दी। मना करने पर उसके ही घर के प्रवीन , दुर्गेश,सुनील , जयवीर ,सत्यवीर एवं लवकुश , रामवीर तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके पिता को घेर कर मारपीट की । मारपीट में उसके पिता के शरीर में कई स्थानों चोट लगी है। उसका भाई सोमवीर जब पिता को बचाने गया तो उसे धमकी दी की आज तो बच गया है। आगे जान से मार देगें । कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.