फतेहपुर, अप्रैल 21 -- फतेहपुर। उमरापुर निवासी बृजेश ने बताया कि 10 अप्रैल की रात वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी चार लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आर्यन ठाकुर उर्फ शनि, करन शर्मा, राज शर्मा और एक अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए उसकी बाइक की चाबी छीन ली और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उसके दांत टूट गए और पैर में गंभीर चोट आई। आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन और जेब में रखे 10 हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरु की है। यह भी पढ़ें- घर में घुस कर किया हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.