बरेली, जून 15 -- फतेहगंज पूर्वी। रास्ते में रोककर दबंगों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम करीब 7:30 बजे युवती घरेलू सामान लेने गई थी। आरोप है कि रास्ते में गांव निवड़िया निवासी रामेंद्र मिश्रा और रवि ने उसे रोककर अभद्र टिप्पणी व गाली-गलौज शुरू कर दी। जब युवती ने विरोध किया तो दोनों उसके पीछे दौड़ पड़े और छेड़छाड़ की। युवती ने तुरंत अपनी मां को फोनकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मां मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। यह भी पढ़ें- मां-बेटी से अभद्रता, विरोध करने पर मारपीट, मुकदमा दर्ज शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों युवक दबंग प्रवृत्ति के हैं और अक्सर जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर...