औरैया, मई 7 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में रास्ते में रोककर युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर इंगुठिया निवासी करन वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह मई 2026 को वह ट्रैक्टर से औरैया आ रहे थे। आरोप है कि जैसे ही वह इकोरापुर गांव स्थित तालाब के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव इकोरापुर निवासी शालू, टीटू यादव और छोटे यादव ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट, तीन नामजद पर मुकदमा विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे उनके शरीर पर चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.