रास्ते में रोककर युवक से की मारपीट
अमरोहा, अप्रैल 29 -- डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जोई निवासी आफताब आलम की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आफताब आलम का आरोप है कि उसका बेटा अबुबकर बाजार से सोडा लेने गया था। इसी दौरान रास्ते में हफीजुर पुत्र तहजीब, अमान, कासान और अलमाज निवासी मोहल्ला जोया व रायपुर खुर्द ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में अबुबकर की पीठ पर गंभीर चोट आई है। घटना 27 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे की बताई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर हमला करने में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- मारपीट करने के आरोप में चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.