रास्ते में रोककर युवक पर हमला, पांच पर मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जून 17 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। सरपतहां थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में मंगलवार को खेत पर सोने जा रहे एक युवक को रास्ते में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी दीपक पुत्र रवींद्र ने पुलिस तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका भाई संदीप 14 जून की रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद खेत में सोने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही विपिन, ऋषि, सिंटू, अभिषेक और दीपक ने उसे रास्ते में रोक लिया उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। यह भी पढ़ें- क्राइम की खबरें हमले में संदीप को गंभीर चोटें आईं। थानाध्यक्ष सरपतहां यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सभी नामजद आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.