बाराबंकी, अप्रैल 18 -- बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव में आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरहा निवासी वीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे उसका भाई अपनी बाग से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़, नौ नामजद विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ब...