रास्ते में रोककर युवक पर जबरन शराब पीने का बनाया दबाव, इनकार करने पर लहूलुहान कर भागे
अमरोहा, जुलाई 16 -- रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पपसरा में युवक को रास्ते में रोककर जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया गया। युवक ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों व लात-घूसों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने गांव के ही चार नामजद आरोपियों के खिलाफ डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। गांव पपसरा निवासी दानिश के मुताबिक बीते 15 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे वह गांव के ही एक रास्ते से होकर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही चार युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: दोस्त के घर आए युवक के साथ लाठी ड़डों से की मारपीट आरोपियों ने दानिश को घेरकर जबरदस्ती शराब पीने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी आपा खो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.