रास्ते में रोककर युवक की पिटाई, सात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अप्रैल 25 -- थानागद्दी। उदयचन्द्पुर (केराकत) के समीप एक युवक को रास्ते में रोककर पीटने के मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। असमानपट्टी निवासी उत्तम पाण्डेय 22 अप्रैल को केराकत बाजार से घर लौट रहे थे, तभी उदयचन्दपुर बगीचे के पास कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि रामू उर्फ पहलवान, प्रांजल यादव, निरंजन यादव, सचिन यादव, बृजेश यादव, अनिल यादव और अरविन्द यादव ने पीट दिया। शनिवार को पीड़ित उत्तम पाण्डेय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.