रास्ते में रोककर युवक की जमकर पिटाई
सोनभद्र, मई 17 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा निवासी सुरेन्द्र की गांव के ही तीन लोगों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित सुरेन्द्र ने बताया कि वह 15 मई की रात ब्रम्हनगर में एक शादी समारोह से लौट रहा था। देर रात वह कम्हारी स्थित अपनी मौसी के घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही सुन्दरम, अम्बूज और चन्दन ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगे। घटना में उन्हें कई चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.