औरंगाबाद, मई 9 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र के सैदपुर नौघड़ा गांव निवासी विष्णु पासवान ने थाना में आवेदन देकर 15 से 20 लोगों पर रास्ते में रोककर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि तीन मई की देर रात वह अपने चचेरे भाई आकाश कुमार के साथ कासिमपुर के रास्ते कुटुंबा जा रहे थे। इसी दौरान कासिमपुर सिमर के समीप पहले से घात लगाए लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और लाठी-डंडे समेत अन्य हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके साथ लूटपाट भी की गई तथा विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। घटना में दोनों घायल हो गए। परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। मामले को लेकर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। थानाध्यक्ष इमरान आलम...