रास्ते में रोककर मारपीट में तीन पर मुकदमा दर्ज
संभल, मार्च 21 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी नीरज ने शनिवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि वह बाइक से अनूपशहर जा रहा था तभी रास्ते में गांव के रामभजन टैक्टर-ट्रॉली लगाकर गोबर का खाद भर रहे थे। आधा घंटे इंतजार करने के बाद बाइक निकालकर चला गया। शाम को लौटने के बाद आरोपियों ने अपने घर के सामने बाइक सवार को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। भाई को पिटता देख बहन रिंकी बीच बचाव करने पहुंच गई। लोगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि दीपपुर निवासी रामभजन, संजय, वरुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.