गोंडा, दिसम्बर 15 -- रामापुर। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के महादेव गांव निवासी अख्तर हुसैन पुत्र मासूम रजा खां ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि रामापुर दुबहा मार्ग पर स्थित चुर्रा मुर्रा मोड के पास नकाबपोश अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ता रोककर अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान माल की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.