रास्ते में रोककर मारपीट, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जून 8 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के नीर गांव निवासी भैयालाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि 19 मई 2026 की शाम करीब पांच बजे वह गांव के बाहर तालाब की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में शांतीस्वरूप दीक्षित, हरिशंकर और बंटी ने उसे रोक लिया , गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर मारपीट, तीन लोगों पर आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.