प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे बेनीराम निवासी संगम लाल विश्वकर्मा की पत्नी संगीता देवी गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी बताया कि वह गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गांव में विजय शंकर पाठक के यहां मजदूरी करने जा रही थी। रंजिश को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने दरवाजे के रास्ते से महिला को जाने से मना किया। विरोध करने पर आरोप है कि आरोपी ने लाठी डंडे से पीट दिया। संगीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने पूरे बेनीराम निवासी अंकित पाठक के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- निर्माण रोककर जान से मारने की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...