हरदोई, मार्च 15 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के दहिंती सल्कूपुर गांव निवासी 75 वर्षीय मुन्ने के साथ रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सलीम, रुकसाद, हनीफ और लतीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुन्ने ने बताया कि 11 मार्च की रात वह ग्राम टिकरी से दावत खाकर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी परसाद पुरवा के पास आरोपियों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...